महनार: सरस्वती मंदिर रोड, वार्ड 11 में शॉर्ट सर्किट से नारियल के पेड़ में आग, अफरा-तफरी
महनार नगर परिषद क्षेत्र के सरस्वती मंदिर रोड वार्ड संख्या-11 में मंगलवार की रात करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से नारियल के पेड़ में आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, 11 हजार केबी बिजली तार के संपर्क में आने से पेड़ में आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।