टीकमगढ़: आईटीआई टीकमगढ़ में किया पौधरोपण कार्यक्रम किया गया आयोजन, केन्द्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण
आईटीआई टीकमगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सम्मिलित हुए।इस दौरान उन्होंने संस्थान के शिक्षक-प्रशिक्षकों एवं छात्राओं के साथ पौधारोपण किया।केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने संस्थान के प्रशिक्षकों और छात्राओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान की महत्ता और उपयोगिता बताते हुए आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व के लिए भी हरियाली और वृक्षारोपण को आवश्यक बताया। इस अवसर पर आईटीआई के प्रचार्य, प्रशिक्षक एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।