ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया एक बुजुर्ग का शव वार्ड नंबर 3 में एक जर्जर भवन में मिला है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आस पास में घूमता और मांग कर खाता था। बुजुर्ग की पहचान नहीं हुई है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह 7 बजे मर्ग कायम किया है।