बीकानेर: पब्लिक पार्क में केक काटकर मनाया साइकिल का जन्मदिवस, दिया फिटनेस और सुरक्षा का संदेश
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बीकानेर में पहली बार साइकिल का जन्मदिवस मनाया गया। पब्लिक पार्क गंगा थिएटर के पास आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की। “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में साइकिल को स्वस्थ जीवनशैली, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक