गुरारू: राजा बिगहा की महिला ने प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए ससुराल में मारपीट का आरोप लगाया, FIR दर्ज
Guraru, Gaya | Aug 21, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा और उसकी डेढ़ साल की बच्ची के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर पति सहित ससुराल के 4 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महदीपुर निवासी शोभा कुमारी ने बताया कि उनका प्रेम विवाह 2 साल पहले राजा बीघा निवासी रूपेश कुमार से हुआ था।