समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 सितम्बर 2026
आंगन मिलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं जीविका की संयुक्त पहल
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को आंगन मिलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) एवं जीविका के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संयुक्त सहभागिता से वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार में सिविल सर्जन, बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस तथा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों, रूपरेखा एवं विभागीय समन्वय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका की मैदानी टीमों के बीच प्रभावी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा परिवारों तक आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन, प्रभावी निगरानी एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वेबिनार में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मैदानी कर्मियों से आंगन मिलन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनभागीदारी एवं अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से समुदाय तक सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।
वेबिनार में सिविल सर्जन, बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका के BPM, स्वास्थ्य विभाग के सभी BCM सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchoudhary #bihar #buxar Social Welfare Department, Government of Bihar
9 views | Buxar, Bihar | Sep 25, 2026