समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 सितम्बर 2026
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतो एवं कुल 143 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनता दरबार में प्राप्त कुल 143 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 40 विकास से एवं 43 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #samratchoudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
11 views | Buxar, Bihar | Sep 25, 2026