ब्रह्मपुर: गायघाट में जर्जर विद्युत तार बदलने का काम शुरू, ग्रामीणों ने जताई राहत, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
गायघाट गांव में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने लगी है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे से पुराने और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। इस पहल से गांव के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब बार-बार होने वाली बिजली बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी।