मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जिले की हरपुर पुलिस ने एस एस बी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर नेपाल के तस्कर प्रभु साह कलवार को 5.2 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस से आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शनिवार को 1:50 पर दी गई।