महरौनी: महरौनी स्थित नपं कार्यालय पर जन चौपाल के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रबुद्ध वर्ग को किया सम्मानित
जन चौपाल अभियान के तहत, महरौनी विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ शनिवार शाम करीबन 4:00 बजे महरौनी स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग को सम्मानित किया।