दारू: दारू प्रखंड की पंचायतों में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की
दारू प्रखंड की पंचायतों में सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना। दारू प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री व्रत पूरी अगाध श्रद्धा, निष्ठा और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने रीति-रिवाज से पूजा की।