मसूरी में निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा
मधुबन आश्रम, ऋषिकेश एवं मसूरी के श्रद्धालुओं के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन नगरी मसूरी में भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन हुआ। श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा में भाग लिया। घंटाघर, पिक्चर पैलेस, माल रोड और गांधी चौक तक पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
जय जगन्नाथ!
#Mussoorie #JagannathRathYatra #JaiJagannath #Uttarakhand #Devbhoomi MussoorieNews UdayUttarakhandNews