दीपलोक कॉलोनी श्री राम मंदिर से धूमधाम से निकली 29वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, कैबिनेट मंत्री और विधायक खजान दास और अशोक वर्मा रहे मौजूद।
देहरादून:दीपलोक कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में इस वर्ष भी 29वीं श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष की तरह आयोजित होने वाली इस पावन यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों का नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र 'जय जगन्नाथ' और 'हरे कृष्णा' के पावन जयघोषों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचकर पुण्य लाभ कमाया और नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।