मनसा देवी मंदिर विवाद: जेब में पैसे रखते दिखे पुजारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने तोड़ी चुप्पी
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर के एक पुजारी का कथित रूप से जेब में पैसे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवादित वीडियो के सामने आने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले पर अखाड़ा परिषद का रुख स्पष्ट करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।