पीरो: हसन बाजार से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, आरोपी भी किया गया निरुद्ध
Piro, Bhojpur | Apr 5, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी निरुद्ध कर लिया है, जो स्वयं भी नाबालिग बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अपहृता और आरोपी दोनों अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं।