साढ़ थाने की पुलिस ने राजेश नाम के युवक की शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में पीटकर हत्या करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।