घाटमपुर: घाटमपुर में घायल युवती को सीएचसी लेकर पहुंचे प्रेमी ने स्वयं को बताया पति, मौत होते ही हुआ फरार
घाटमपुर सीएचसी में घायल युवती को लेकर उसका प्रेमी आरिफ पहुंचा और अस्पताल में खुद को पति बता दिया।वहीं घायल युवती ने सीएचसी में ही दम तोड़ दिया।मौत होते ही मौका देखकर साथ आया प्रेमी फरार हो गया।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की गहनता से जांच की जा रही है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।