घाटमपुर: सजेती में डंपर ने छात्र को कुचलते हुए युवक को मारी टक्कर, छात्र की हुई मौत और युवक हुआ घायल
सजेती में तेज रफ्तार डंपर ने 18 वर्षीय शशिकांत को कुचलते हुए अमर सिंह को टक्कर मार दी।दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई और अमर सिंह घायल हो गया।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 10:30 बजे बताया घायल छात्र को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।