दतिया: चरबरा गाँव में पराली जलाने पर किसान पर FIR, आग से भूसा और पाइपलाइन जली, प्रशासन की चेतावनी
Datia, Datia | Apr 29, 2026 दतिया। जिले में पराली जलाने पर प्रशासन की सख्ती जारी है। कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर दुरसड़ा थाना पुलिस ने ग्राम चरखरा निवासी किसान कालीचरण पुत्र सीताराम दांगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार जिले में पराली और नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।