बांका: मंडल कारा बांका में 7 बंदी कर रहे हैं छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध
Banka, Banka | Nov 6, 2024 लोक आस्था का पर्व छठ की तैयारी चारों तरफ है। मंडल कारा में बंद बंदी भी छठ पूजा कर रहे है। 7 बंदियाें ने नहाय खाय के साथ छठ व्रत का शुभारंभ कर दिया है। वहीं बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे सभी छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद तैयार कर पूजा अर्चना की। 7 बंदी में 5 बंदी महिला व 2 बंदी पुरुष है।