कहरा: जेल कॉलनी हाईस्कूल सहित जिले के दो केंद्र पर मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा जारी,एक हजार छात्र छात्रा ले रहे हैं भाग
Kahara, Saharsa | May 10, 2024 जिले के जेल कॉलोनी हाई स्कूल और बनवारी शंकर महाविद्यालय स्थित दो केंद्र पर मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा जारी है। शुक्रवार को दोनों पाली में विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इस वर्ष कंपार्टमेंटल परीक्षा में जिले के 1000छात्र छात्रा भाग ले रहे हैं। जेल कॉलोनी हाईस्कूल के केंद्राधीक्षक के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण रूप से संचालित हो रहा है।