कहरा: सदर थाना के साहपुर गांव में जबरन जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 2 युवक जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | May 10, 2024 सदर थाना के साहपुर गांव वार्ड 7 में महादेव यादव के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 2 युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया।दोनों जख्मी का नाम सुधांशु रंजन और आलोक कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने 4 लोगों पर लाठी डंडा और हथियार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।