कहरा: शाहपुर में जमीन को लेकर हुई मारपीट में जख्मी से सदर अस्पताल में सदर थाना की पुलिस ने की पूछताछ, कार्रवाई का दिया भरोसा
Kahara, Saharsa | May 10, 2024 घटना सदर थाना के शाहपुर गांव का है। जहां सरकारी जमीन पर एक पक्ष के बने घर को जबरन दूसरे पक्ष द्वारा तोड़ने के मामले को लेकर मारपीट हो गई । जिसमें पहले पक्ष की ओर से एक महिला सहित तीन जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।