कहरा: सलखुआ थाना के कोरलाहा गांव में रास्ते विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | May 10, 2024 सलखुआ थाना के कोरलाहा गांव वार्ड 10 में रास्ते विवाद को लेकर हुए बकझक में दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम अर्चना कुमारी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी के परिजन ने पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।