कहरा: साहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल; इलाज जारी
सदर थाना के साहपुर गांव वार्ड 7 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में तीन जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम महादेव यादव रूपेश कुमार और सरिता देवी जो की सदर थाना क्षेत्र के साहपुर गांव वार्ड 7 का रहने वाली बताई जा रही है।