मुनस्यारी में हरेला पर्व के अवसर पर अंकुर्ट सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मदकोट शिव मंदिर और कालचिन देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। सोसाइटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण बचाने का संदेश देता है। सोसाइटी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।