जबलपुर: जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में रात 3 बजे, पुलिस के सामने बदमाशों ने काटा हंगामा
जबलपुर का लेडी एल्गिन अस्पताल... जहां आधी रात को सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गईं, रविवार सोमवार की दरमियानी रात घड़ी में लगभग 3 बज रहे थे। मरीजों के परिजन परेशान थे। तभी अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर अचानक लात-घूंसे चलने लगते हैं। चीख-पुकार मच जाती है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस जगह ये खूनी संघर्ष हुआ, वहां से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिर्फ 100 मीटर की