चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित पुरानीबस्ती के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से संजय नदी के दोनों किनारों पर आधुनिक स्टेप छठ घाट और मजबूत गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एनआरईपी विभाग ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मापी शुरू कर दी है।