खंडवा नगर: खंडवा जिले में खत्म होगा रसूख, पांच साल से थानों में जमे पुलिसकर्मी अब हटेंगे
जिला पुलिस प्रशासन ने ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान की है, जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ हैं। अलग-अलग थानों में चार साल पूरे करने वाले और पांच साल से अधिक समय से कार्यरत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की गई है। पुलिस मुख्यालय ने माना है कि लंबे समय तक एक ही जगह जमे रहने से शिकायतें बढ़ती हैं और निष्पक्ष कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।