फिरोज़ाबाद: नूर नगर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के नूर नगर इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल आशिफ अली नामक युवक का आरोप है। गाली गलौज का विरोध करने पर सोहिल ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। घायल को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।