फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुंजन चौक के पास चलती कार का टायर फटने से पति-पत्नी हुए घायल, इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
थाना सिरसागंज क्षेत्र गुंजन चौक के पास सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि एक बजे करीबन एक चलती कार का अचानक टायर फटने से उसमें सवार पति पत्नी घायल हो गये। एक महिला बाल बाल बच गयी। पति पत्नी को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनके परिजनों में महिला के देवर ने जानकारी दी।