फिरोज़ाबाद: हाजीपुरा इलाके में मजाक का विरोध करने पर युवक को नामजद लोगों ने की मारपीट
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाजीपुरा इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। चोटिल युवक विलाल की माने तो उसको रंगा नामक युवक अपने 3 साथियो के साथ रास्ते घेरकर मारपीट की है। घटना के पीछे मज़ाक करने का विरोध करना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।