गांधी जयंती पर जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान
--------------
विधायक देवतालाब ने किया श्रमदान, कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले भर में चला अभियान
--------------
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के नेतृत्व में देवतालाब मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता की। कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में जनपद पंचायत नईगढ़ी में कार्यालय परिसर की सफाई के बाद कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शासकीय मॉडल स्कूल नईगढ़ी में स्वच्छता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, जनपद सदस्य ओमप्रकाश तिवारी और जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में श्रमदान किया। इसी प्रकार नगर परिषद मऊगंज में भी नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।गांधी जयंती पर आयोजित गतिविधियों में स्वच्छता के साथ जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#mauganj
4 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026