बांका: लाइब्रेरी के बाहर छात्रा अचानक बेहोश होकर गिरी, सहपाठियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Banka, Banka | Apr 6, 2026 शहर के आरएमके स्कूल के समीप स्थित एक लाइब्रेरी के बाहर सोमवार सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक छात्रा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर अपूर्व ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया।