शाजापुर: सोमवारिया क्षेत्र में खड़े चार पहिया वाहनों में बदमाश ने की तोड़फोड़, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
शहर के सोमवारिया क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। वाहनों के कांच फोड़कर उनके अंदर रखे सामान भी चुरा लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है। सीसीटीवी रिकार्ड में बदमाश वाहनों पर पथराव करता नजर आ रहा है। मामले में वाहन मालिकों ने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत की है।