शाजापुर: बोलाई के 2 वर्षीय बालक की हुई मौत के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले किया
शाजापुर जिले के ग्राम बोलाई में मंगलवार कर देर शाम दो वर्षीय एक बालक खेत मे गिर गया था जिसे बालक के पिता बलराम और परिजन देर शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहाँ डॉक्टरों की टीम ने बालक कार्तिक की जांच कर उसे मृत घोषित का दिया।जिस पर मर्ग कायम कर बुधवार को मृतक बालक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।