शाजापुर: शाजापुर विधायक ने ग्राम दुपाड़ा क्षेत्र के खेतों का लिया जायजा, क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुआ है फसलों को नुकसान
शाजापुर विधायक अरुण भीमावद बुधवार को ग्राम दुपाड़ा क्षेत्र के खेतों में पहुंचे और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। किसानों ने विधायक भीमावद को वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बारे में बताया। कहा कि वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, आलू, प्याज के साथ ही अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। विधायक ने किसानों से भी चर्चा की।