शाजापुर: नेहरू युवा केंद्र द्वारा बाल गंगाधर तिलक हाई सेकंडरी विद्यालय सुनेरा में छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
शाजापुर बुधवार को रवि मालवीय ने बताया की नेहरू युवा केंद्र शाजापुर द्वारा बाल गंगाधर तिलक हाई सेकंडरी विद्यालय सुनेरा में निबंध,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य गोपाल उदासी उपस्थित रहे इस दौरान ज्योति, नदीम सर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।