शाजापुर: भेंसवामाता के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
शाजापुर भेंसवामाता के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार हुआ घायल शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी, बुधवार को घायल के परिजन ने बताया कि संजय पिता किशनलाल निवासी डिंगवाड़,खुजनेर से डिंगवाड़ बाइक से जा रहा था तभी भेंसवामाता के समीप मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।