मोठ: चिरगांव में छात्रा की आत्महत्या के मामले में 14 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस ने लिया संरक्षणात्मक अभिरक्षा में
Moth, Jhansi | Oct 22, 2026 झांसी के चिरगांव में 16 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में लिया है। परिजनों ने छेड़खानी, धमकी और मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 21 अक्टूबर को औपारा ब्रिज के पास से बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।