जसरा-रेरा मार्ग पर विशाल नीम का पेड़ गिरा, आवागमन ठप
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
जसरा, प्रयागराज। रात्रि करीब 1 बजे जसरा-रेरा मार्ग पर जीआईसी स्कूल के पास एक पुराना और भारी-भरकम नीम का पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से बिजली के दो पोल भी टूटकर सड़क पर आ गिरे, जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और पूरे गांव में अंधेरा छा गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने एवं बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल मार्ग पर यातायात प्रभावित है।
Bara, Allahabad | Jun 18, 2026