रामगंजमंडी में महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा शक्ति के तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात निकाली गई। बारात में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शिव बारात की शुरुआत रविवार शाम करीब 4 बजे शिव मानस मंदिर से हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर शाम को पुनः शिव मानस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।