मंझनपुर: महेवाघाट इलाके में बीच सड़क युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पहुंचे चाचा-भतीजी की पिटाई, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
महेवाघाट थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक पर युवती के साथ बीच सड़क छेड़खानी करने का आरोप लगा है। विरोध करना युवती और उसके चाचा को भारी पड़ गया। आरोपी की ससुराल पहुंचकर उलाहना देने पर ससुरालियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवती और उसके चाचा को चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।