मैनपुरी: जिला अस्पताल में मरीज़ के साथ गंभीर लापरवाही, गलत रिपोर्ट से बढ़ी परेशानी
मैनपुरी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक मरीज़ को हेपेटाइटिस बी की गलत रिपोर्ट दे दी गई। आरोप है कि गलत रिपोर्ट के आधार पर मरीज़ ने इलाज शुरू कर दिया, जिससे उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा।