मैनपुरी: श्मशान घाट रोड पर अवैध तमंचे से धमकाने वाले युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
थाना कोतवाली क्षेत्र के शमशान घाट रोड पर एक युवक अवैध तमंचे से धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार का नाम समर यादव बताया गया जो कि ताल दरवाजे का निवासी है। किसी बात को लेकर शमशान घाट रोड पर सचिन यादव नाम के व्यक्ति को धमकाने आया था। वीडियो बनता देख मौके से फरार हो गया और जाते समय फायर भी किया।