लालगंज: दुर्जनीपुर ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर बने ब्रेकर से उछलकर बाइक डिवाइडर से भिड़ी, बाइक सवार दो युवक घायल, एक रेफर
ड्रमंडगंज के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्जनीपुर ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10:00बजे ब्रेकर पर बाइक उछलने के बाद डिवाइडर से टकराकर बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक घायल को मंडली अस्पताल रेफर कर दिया।