घाटोल: आदिवासी क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी रोकने और अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जिले के आदिवासी क्षेत्रों में वर्तमान खरीफ कृषि सीजन के दौरान किसानों को रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रही है। निजी विक्रेताओं द्वारा खाद की कृत्रिम कमी उत्पन्न कर उसकी कालाबाजारी की जा रही है। तथा किसानों से निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक राशि वसूली जा रही है। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार इस संबंध मे ज्ञापन दिया गया।