कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया की भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगीं के मामले में दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड जप्त किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार रात्रि 9 बजे दी है मामले की जानकारी अनुसंधान जारी है।