मैनपुर: गरियाबंद के वनांचल क्षेत्र के युवाओं को पुलिस भर्ती में विशेष अवसर और निशुल्क तैयारी
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल जुगाड़ में पुलिस उप महानिरीक्षक उदय भास्कर बिल्ला ने युवाओं से सीधा संवाद कर, निशुल्क भर्ती तैयारी कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत स्थानीय युवा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल की भर्ती में प्राथमिकता और मार्गदर्शन पाएंगे।