कौंच: विकासखंड सभागार कोंच में सामुदायिक कैडरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित, महिलाओं को सीएम युवा योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया
Konch, Jalaun | Apr 8, 2026 कोंच विकासखंड सभागार में बुधवार दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक कैडरों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आजीविका सखियों को गांवों में जाकर सरकारी योजनाओं, खासकर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।